फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध सहित दो की मौत,युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले में दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों के अंतर्गत वृद्ध सहित दो लोगों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सरकारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

हिरनगांव रेलवे स्टेशन के समीप 62 वर्षीय वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। वृद्ध की मौत होने की सूचना जीआरपी फिरोजाबाद की टीम को मिली तो वह तत्काल मौके पर पहुंच गए। इस दौरान वृद्ध की शिनाख्त जिला हरदोई के गांव झरना केसरी वेथ निवासी रामस्वरूप (62) के रूप में हुई। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फिरोजाबाद रेलवे स्टेशन के समीप के बुधवार सुबह 35 वर्षीय युवक ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक के घायल होने की सूचना पर पहुंची पुलिस उसे उपचार को सरकारी ट्रॉमा सेंटर लाई है।
पुलिस द्वारा की गई तलाशी के दौरान उसके पास एक मोबाइल फोन एवं पर्स एवं आधारकार्ड मिला है। आधारकार्ड में लिखे पते पर सूचना दी। घायल बिहार के जिला मधुवनी भरगामा निवासी संजयराम है। परिजन सूचना मिलते ही फिरोजाबाद के लिए रवाना हो गए हैं। वहीं थाना लाइनपार के गांव वाजिदपुर के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की मौत हो गई। युवक के ट्रेन की चपेट में आने से मौत की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस के अनुसार मृतक की आयु करीब 45 वर्ष है। अभी उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें