फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही ट्रैक पर दो मालगाड़ी मामले में रेलकर्मी सस्पेंड

Mon, 06 Feb 2017 12:25 AM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
स्टेशन का मुआयना करते अफसर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
पूर्वी रेल यार्ड में गलत प्वाइंट बनने से एक ही रेल ट्रैक पहुंची दो मालगाड़ियों के मामले को रेल प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। रेलकर्मियों को दोषी मानते हुए सस्पेंड कर दिया है। इसके साथ ही गठित कमेटी ने संबंधित विभाग के बयान दर्ज करते हुए जांच रिपोर्ट इलाहाबाद भेजी है।
विज्ञापन

बताते चलें कि शनिवार को टूंडला के होम सिग्नल खराब होने पर एलएचएम मालगाड़ी आकर खड़ी हो गई थी। होम सिग्नल फेल होने के कारण उस मैसेज भेजकर चलाया गया था। इस मालगाड़ी को यार्ड के एक नंबर रेलट्रैक पर पहुंचना था लेकिन प्वाइंट गलत बनने के कारण मालगाड़ी दूसरे रेल ट्रैक पर जाने लगी थी। इस रेल ट्रैक पर पीएमआरबी मालगाड़ी पहले से ही खड़ी हुई थी। रेल चालक ने उसी लाइन पर मालगाड़ी खड़ी देखकर इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक लिया था। चालक की सतर्कता से दो मालगाड़ियों की भिड़ंत होने से बच गई थी।
इस मामले को रेल प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। रेल प्रशासन ने प्रथम दृष्टया केबिनमैन राकेश कुमार, पोर्टर सुनील कुमार को दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही मामले की पूरी जांच के लिए गठित चार सदस्यीय टीम ने रविवार को कर्मचारियों के बयान लिए।  
विज्ञापन


 रेलवे की गठित कमेटी ने मामले की जांच करते हुए दो रेलकर्मियों को दोषी पाया है। कमेटी ने उनकी गलती मानते हुए रिपोर्ट दी है। अब उन्हें इलाहाबाद बुलाकर उनके बयान दर्ज किए जाएंगे। इसके बाद उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- सुनील गुप्ता, जनसंपर्क अधिकारी, इलाहाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें