फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्हैया के जन्मोत्सव में झूमे श्रद्धालु

Mon, 06 Feb 2017 12:25 AM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
कन्हैया के जन्मोत्सव में झूमे श्रद्धालु - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
जीवाराम चौक स्थित राधाकृष्ण महाराज मंदिर प्रांगण में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मार्मिक कथा को सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। वृंदावन धाम से आए आचार्य पदम ने कहा कि भौतिक संसार के क्षणिक सुख के लिए मानव पूरे जीवन को व्यर्थ में गवा देता है। जबकि आध्यात्मिक सुख एवं मानव जीवन का अर्थ भक्ति मार्ग पर चलना ही है। उन्होंने कहा कि मानव जीवन का अर्थ भगवान को पाना। कव्यास महाराज ने कृष्ण जन्मोत्सव और श्रीराम अवतार का वर्णन किया। कथा प्रांगण कन्हैया के जयकारों से गूंज उठा। बालकृष्ण की सजीव झांकी सजाई गई। आरती उताकर कर कथा का विश्राम किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें