अब शहर में विद्युत विभाग के दो अलग-अलग डिवीजन होंगे, दोनों में अलग-अलग
एक्सईएन तैनात होंगे। शहर में दो सबडिवीजन के स्थान पर चार सबडिवीजन होंगे।
यही नहीं शिकोहाबाद व टूंडला में टाउन व ग्रामीण डिवीजन अलग-अलग बनेंगे,
जिससे उपभोक्ताओं को खासी राहत मिलेगी।
विद्युत विभाग द्वारा शहरी उपभोक्ताओं को सुविधाओं देने के साथ विभागीय
काम के बोझ को कम करने के लिए नया प्रस्ताव तैयार कर शासन को स्वीकृति के
लिए भेजा था। इस प्रस्ताव पर शासन ने स्वीकृति की मुहर लगा दी है। आगरा
कार्यालय में हुई बैठक में एमडी पी.एन. प्रभु ने शहर में एक नया डिवीजन, दो
सबडिवीजन, टूंडला व शिकोहाबाद ग्रामीण डिवीजन बनाने के निर्देश जारी कर
दिए हैं। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद विभाग द्वारा नए डिवीजन, सबडिवीजन
निर्माण को भूमि की तलाश शुरू की जाएगी।
प्रथम डिवीजन में होंगे यह बिजलीघर
उपखंड प्रथम- इंडस्ट्रियल एस्टेट, सुहाग नगर, गांधीपार्क
उपखंड द्वितीय- लेबर कालोनी, रामनगर
द्वितीय आसफाबाद डिवीजन में होंगे यह बिजलीघर
उपखंड तृतीय- आसफाबाद, रसूलपुर
उपखंड चतुर्थ- एसएन हास्पिटल, पुरुषोत्तम बिहार
टूंडला में दो नए सबडिवीजन
द्वितीय
सबडिवीजन के तहत मोहम्मदाबाद, लाइनपार, टूंडला रूरल, धीरपुरा, जटपुरा,
घुरकुंआ, बझेरा बिजलीघर शामिल होंगे। वहीं तृतीय सबडिवीजन में लालऊ,
पचोखरा, रजावली व हजरतपुर बिजलीघर जुड़ेंगे।
शिकोहाबाद ग्रामीण सबडिवीजन होगी अलग
शहरी
डिवीजन में आवास विकास, रामलीला मैदान व नौशहरा बिजलीघर होंगे। ग्रामीण
सबडिवीजन से रूपसपुर, माधौगंज, मक्खनपुर व अब्बासपुर के बिजलीघर जोड़े
जाएंगे।
नए बिजलीघरों पर तैनात होंगे सौ से ज्यादा कर्मचारी
नए
डिवीजन, सबडिवीजन पर करीब एक सैकड़ा अधिकारी, कर्मचारियों की तैनाती होगी,
जिससे कार्य सुचारु रूप से चल सकेंगे। एक एक्सईएन, चार एसडीओ, एक दर्जन अवर
अभियंता, 40 टीजी-2, सहायक अभियंता, लेखाकार, कार्यालय अधीक्षक, कार्यालय
सहायक, मानचित्रक, उपखंड लिपिक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी तैनात होंगे।