फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: अवैध खनन कर मिट्टी ले जाते दो डंपर जब्त, एक चालक गिरफ्तार

Wed, 28 May 2025 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
टूंडला के आगरा रोड पर मिट्टी से भरा डंपर पकड़वाती एसडीएम अनुराधा सिंह तहसील प्रशासन
विज्ञापन
टूंडला। शासन प्रशासन के प्रयासों के बावजूद मिट्टी का अवैध खनन थम नहीं रहा है। मंगलवार रात्रि में अवैध खनन की सूचना पर एसडीएम ने अभियान चलाया। उन्होंने एटा की ओर से आ रहे मिट्टी से भरे दो डंपरों को पकड़ लिया। एक चालक को भी हिरासत में लिया। दूसरा भाग गया। उन्हाेंने दोनों डंपरों को सीज कराया है।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी अनुराधा सिंह को मंगलवार रात्रि सूचना मिली कि मिट्टी का अवैध खनन टूंडला लाया जा रहा है। उन्होंने रात्रि 11 बजे करीब एटा रोड तहसील के पास और क्राइस्ट द किंग इंटर कालेज के पास से मिट्टी से भरे दो डंपरों को पकड़ लिया। इस दौरान एक डंपर चालक को उन्होंने पकड़वा लिया। वहीं दूसरा भाग गया।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि मिट्टी से भरे दोनों डंपरों को सीज कर दिया गया है। पकड़े गए चालक को पुलिस के हवाले किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें