फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से दो की मौत, 30 नए संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कोरोना से रविवार को दो संक्रमितों की मौत हो गई। अब जिले में कोरोना से मृतकों की संख्या 124 हो गई है। वहीं रविवार को 30 नए संक्रमित मिले। अब जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 8495 हो गई है। सुहागनगरी के लिए राहतभरी खबर यह है कि रविवार को 124 लोग कोरोना से मुक्त हो गए।
विज्ञापन

सिरसागंज के कबीरपुर निवासी 80 वर्षीय वृद्ध और ब्लॉक अरांव के मुसादपुर गांव के 45 वर्षीय युवक की रविवार को कोविड अस्पताल में मौत हो गई। दोनों को विगत दिनों संक्रमित होने पर भर्ती कराया गया था।
शिकोहाबाद के आवास विकास कॉलोनी निवासी महिला की रिपोर्ट में रविवार को संक्रमण की पुष्टि हुई। घेर बोहरान निवासी 50 वर्षीय महिला, नगला धीर, गढै़या, भगनेर, नगला ठाकुरी, गढ़ी श्रीराम में भी कोेरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

मढ़ीपुर, मोहम्मद गढ़ीवान, अकबरपुर कुतकपुर जसराना, नगला केवल अरांव में भी पॉजिटिव मिले। कंगरा, शादीपुर, जैन नगर, गढ़ी पुरानी, वंशीपुरम, रेस्ट कैंप टूंडला, भगवती नगर, नगला दिवारी में भी लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें