फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: गोलीबारी में 12 वर्षीय बच्चा घायल होने की घटना में दो दोषियों को सात-सात साल की कैद

Wed, 10 Dec 2025 12:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र के पीपल नगर में 16 अप्रैल 2020 को पीपल नगर में चाऊमीन ठेले के पास मोबाइल विवाद में की गई गोलीबारी में 12 वर्षीय बच्चे के घायल होने के प्रकरण में मंगलवार को कोर्ट ने दो दोषियों को सजा सुनाई। दोनों दोषियों को सात-सात साल की कैद और 16,500 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता दिनेश सविता ने पुलिस को बताया कि वह अपने भतीजे मुरली को चाऊमीन खिलाने ले गए थे। उसी दौरान, पास में ही रहने वाले पुरविया उर्फ पूर्वी, रंजीत, विपिन, रंजीत सविता और रामू गोला का उनके मोहल्ले के बृजमोहन से मोबाइल को लेकर झगड़ा और मारपीट होने लगी। तभी आरोपियों ने गोली चला दी, जो कि उनके भतीजे को लगी। पुलिस ने इन सभी के खिलाफ केस दर्ज किया था। कोर्ट ने रंजीत और उसके भाई विपिन को दोषी पाते हुए सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें