फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: फंदे से लटककर युवक ने दी जान

Wed, 10 Dec 2025 12:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
- थाना रामगढ़ के हसमत नगर में पारिवारिक कलह के कारण उठाया कदम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ के हसमत नगर में पारिवारिक कलह के चलते एक युवक ने फंदे पर लटककर जान दे दी। उसके परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।
विज्ञापन

हसमत नगर निवासी अलीम (32) मजदूरी करता था। वह कई दिन से पारिवारिक कलह के चलते परेशान था। मंगलवार शाम को अलीम घर के बरामदे में पहुंच गया और फंदे पर लटक गया। अलीम की मौत के बाद परिजनों में चीख- पुकार मच गई। वहीं, आस पड़ोस के लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतक अलीम अपने पीछे तीन बच्चों को रोते-बिलखते छोड़ गया है। थाना प्रभारी रामगढ़ संजीव दुबे ने बताया कि युवक की पारिवारिक कलह के चलते फंदे पर लटकने से मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें