फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: 14 साल पुराने हत्या के मामले में दो दोषियों को आजीवन कारावास

Tue, 08 Sep 2026 12:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
फिरोजाबाद। 14 साल पुराने हत्याकांड के दो आरोपियों को एडीजे-1 नीलू मौघा की अदालत ने सोमवार को दोषी करार दिया। दोनों दोषियों को अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। साथ ही 55-55 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन

प्रकरण थाना बसई मोहम्मदपुर से जुड़ा है। वर्ष 2010 में हत्या और फिर साक्ष्य मिटने का मुकदमा अभियुक्त पप्पू यादव उर्फ राममहेश निवासी ग्राम व थाना नसीरपुर और संत कुमार उर्फ सांता निवासी घाघऊ, थाना नसीरपुर के खिलाफ दर्ज हुआ था। पुलिस ने विवेचना के बाद दोनों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। 14 साल बाद सोमवार को इस मामले में एडीजे कोर्ट ने अभियोजन साक्ष्यों व गवाही के आधार पर आरोपियों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें