पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए बने दो केंद्र, 1964 सीटों पर होगा प्रवेश
- 13 से 20 जून तक होगी प्रवेश परीक्षा, तीन हजार के करीब परीक्षार्थी होंगे शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए 13 से 20 जून तिथि घोषित की गई। प्रवेश परीक्षा के लिए जिले में दो केंद्र बनाए गए हैं। यह परीक्षा आईवी इंटरनेशनल स्कूल और राम सिंह कॉलेज ऑफ इंजीनियर नगला सिकंदर पर होगी। परीक्षा के आयोजन के लिए राजकीय पॉलिटेक्निक टूंडला के प्रधानाचार्य हरीशचंद्र को नोडल बनाया गया। जो परीक्षा की तैयारियों में जुट गए है। परीक्षा में तीन हजार के करीब प्रवेशार्थियों के शामिल होने का अनुमान है। जिनकी सूची अगले सप्ताह आने की उम्मीद है।
जिले में दो राजकीय, तीन निजी पॉलिटेक्निक संचालित है। इन संस्थानों में कुल 1967 सीटें है। जलेसर रोड स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज में ग्लास सिरेमिक में 75, मेकेनिकल इंजीनियर रिंग की 75 और केमिकल इंजीनियरिंग सहित 232 सीटें हैं। इसी तरह टूंडला के पॉलिटेक्निक कॉलेज में केमिकल इंजीनियरिंग की 75, मेकेनिकल इंजीनियरिंग की 75 सहित 239 सीटे हैं। प्राइवेट में रामसिंह काॅलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में इंडस्ट्रीयल सेफ्टी की 75, पीजी डिप्लोमोमा इन ब्यूटी हेल्थ केयर में 75, सिविल इंजीनियरिंग में 75, इलेक्ट्रोनिक्स इंजीयिर में 37 सहित अन्य प्रमुख ट्रेड हैं। अमरदीप कॉलेज और श्रीमंत आरएल सुमन शिक्षण संस्थान मदनपुर सहित तीनों निजी कॉलेजों में 1493 सीटे हैं। इसके अलावा 28 निजी संस्थानों में 1848 फार्मेसी की सीटें है।
प्रवेश परीक्षा की तिथि घोषित की गई चुनाव बाद परीक्षा को लेकर पूरी तैयारी को अंतिम रूप दिया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले परिक्षार्थियों की सूची अगले एक सप्ताह में प्राप्त होगी। जिसके आधार पर परीक्षा केंद्र पर व्यवस्था की जाएगी। सीटें सभी फुल हो जाती हैं।
हरीशचंद्र, प्राचार्य पॉलिटेक्निक कॉलेज, टूंडला