फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पीएसी गोताखोरों ने नहर में कूदे वृद्ध का शव किया बरामद

Sat, 25 May 2024 06:01 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
-पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा शव
विज्ञापन


- मृतक के पुत्र ने ससुरालीजन के खिलाफ दी तहरीर

संवाद न्यूज एजेंसी

शिकोहाबाद। दो दिन पूर्व नहर में कूदे वृद्ध का पीएसी गोताखोरों की टीम ने शुक्रवार देर रात बरामद कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद भेजा है। इस मामले में मृतक के बेटे ने ससुरालीजन के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला खेड़ा निवासी सुबोध कुमार यादव (60) गत बृहस्पतिवार रात साढ़े आठ बजे करीब घर से दूध लेने जाने के लिए कहकर निकले थे। जिसके बाद उनका मोबाइल, चप्पलें वंशीपुरम से होते हुए छीछामई गांव से आगे नहर किनारे आम के पेड़ के नीचे मिले थे। वृद्ध के नहर में कूदने की आशंका के चलते पुलिस ने आगरा से पीएसी गोताखोरों की टीम को मौके पर बुला लिया था। जिसने नहर में स्टीमर डालकर वृद्ध की तलाश शुरू कर दी थी। शुक्रवार देररात साढ़े दस बजे करीब वृद्ध का शव पीएसी टीम ने भांडरी पुल के समीप से बरामद किया है। शव को देखकर परिवारीजन में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद भेज दिया। इस मामले में मृतक के पुत्र योगेश कुमार यादव उर्फ रोहित ने ससुरालीजन पर आरोप लगाते हुए तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। रोहित ने पुलिस को बताया है कि उसका उसकी पत्नी से विवाद चल रहा था। जिसकी वजह से आए दिन क्लेश होता था। पत्नी के मायका पक्ष के लोग आए दिन धमकी देते थे। जिसकी वजह से उसके पिता परेशान रहते थे। इस वजह से उन्होंने नहर में कूदकर अपनी जान गंवा दी। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें