फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पटाखे छोड़ती दो बुलट सीज, 37 हजार के चालान

Sat, 21 Jun 2025 11:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
चेकिंग के दौरान बुलट बाइक को सीज कराते यातायात प्रभारी। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
फिरोजाबाद। एडीजी आगरा जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ की पहल से शुरू हुए 15 दिवसीय सड़क सुरक्षा अभियान के पांचवें दिन जागरूकता के साथ सख्ती भी दिखाई गई। चेकिंग के दौरान पटाखे छोड़ रही दो मोडिफाइड बुलट बाइक को सीज करते हुए 37 हजार रुपये के जुर्माना लगाते हुए चालान किया है। साथ ही 770 वाहनों के चालान नियमों की अनदेखी पर करते हुए ब्रेथ एनालाइजर से चालकों की जांच की गई।
विज्ञापन

यातायात प्रभारी महेश यादव ने बताया कि दो पहिया वाहनों की विशेष चेकिंग अभियान के तहत बिना नंबर प्लेट, मॉडिफाइड साइलेंसर, बिना हेलमेट, शराब पीकर वाहन चलाने वाले, सीट बेल्ट न लगाने, मोबाइल फोन का प्रयोग करते हुए वाहन चलाने वालों तथा रॉन्ग साइड चलने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। जिसमें दो मोडिफाइड बिना नंबर बुलेट मोटरसाइकिल सीज की गई। साथ ही चालान करते हुए 37 हजार का जुर्माना भी लगाया है। राजा का ताल ट्रांसपोर्ट एरिया में भारी वाहन चालकों के साथ बैठक कर उन्हें सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया।
सुभाष चौराहा (जैन मंदिर के पास) पर व्यापारी वर्ग व स्थानीय नागरिकों, शिकोहाबाद में भी चालक वर्ग के साथ बैठक कर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें उन्हें ट्रैफिक नियमों के पालन के महत्व के बारे में बताया गया व शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें