फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: सॉल्वर गैंग के मास्टरमाइंड सहित दो गिरफ्तार

Wed, 21 Feb 2024 12:48 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। पुलिस भर्ती परीक्षा में सेंध लगाने वालों पर पुलिस परीक्षा के पहले से ही कार्रवाई में लगी है। थाना उत्तर पुलिस ने मंगलवार को परीक्षा में सॉल्वरों को बिठाने वाले सॉल्वर गैंग के मास्टरमाइंड सहित दो सॉल्वरों को गिरफ्तार किया है। इसी के साथ अब इनकी संख्या 29 हो गई। पुलिस इनके पास से दो मोबाइल, सिलिकॉन पेपर और आधार कार्ड बरामद किए हैं।
विज्ञापन

थाना उत्तर पुलिस ने सॉल्वर गैंग के फरार मास्टर माइंड सहित दो सॉल्वरों को नगला भाऊ से गिरफ्तार किया है। सीओ सिटी हिमांशु गौरव ने बताया कि 16 फरवरी से ही जिले में सॉल्वरों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। जनपद में कुल 27 सॉल्वरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा चुका है। इसी के तहत थाना प्रभारी वैभव सिंह, एसएसआई महावीर सिंह ने युवकाे को सॉल्वर बनाकर परीक्षा में बिठाने वाले गैंग के मास्टरमाइंड जसराना के नगला उदई सलेमपुर निवासी स्वदेश और रसूलपुर के नगला बरी निवासी देवकुमार को गिरफ्तार किया है।
पकड़े गए आरोपी बाहरी जिलो से सॉल्वर लाकर अभ्यर्थियों के स्थान पर बैठाकर परीक्षा दिलवाते थे। इसके एवज में दो से पांच लाख रुपये भी लेते थे। इनका एक साथी नगला कुंदन मुबारकपुर निवासी पंकज अभी फरार है, उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें