फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के आठ वाहन समेत दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। उत्तर थाना पुलिस ने गश्त के दौरान वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से चोरी के आठ वाहन बरामद किए हैं। पकड़े गए बदमाशों को पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

एसपी सिटी मुकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि उत्तर थाना प्रभारी संजीव कुमार दुबे बृहस्पतिवार रात पुलिस बल के साथ चेकिंग कर रहे थे। जलेसर रोड झील की पुलिया के समीप से दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए बदमाश रंजीत निवासी देहुली थाना जसराना तथा राजीव सिंह निवासी संत नगर टंकी के पास गली नंबर एक थाना लाइनपार के रहने वाले है।
पकड़े गए बदमाशों से थाने लाकर पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि वह बाइक चोरी करते है। जिनको बाद में दस से पांच हजार रुपये में बेच दिया करते हैं। पकड़े गए बदमाशों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी के आठ वाहन बरामद किए है। जिनके खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है। राजीव सिंह पर रसूलपुर और उत्तर थाने में चोरी और अन्य धाराओं में तीन मुकदमे दर्ज हैं। वहीं रंजीत पर चोरी के दो मुकदमे उत्तर थाने में दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें