गांव टीकरी में रविवार को हुए दोहरे हत्याकांड के दो आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। घेराबंदी होने पर आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी थी।
फिरोजाबाद के थाना नगला सिंघी क्षेत्र में रविवार को को हुए दोहरे हत्याकांड में फरार चल रहे दो आरोपियों को मंगलवार को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। दोनों के पैर में पुलिस की गोली लगी है। आरोपियों के पास से अवैध असलाह व कारतूस बरामद किया है। दोनों उपचार को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
गांव टीकरी में रविवार को हुए दोहरे हत्याकांड के मामले में फरार 6 में से दो आरोपियों के गांव बांसदानी के पास छुपे होने की सूचना मिली। सीओ टूंडला अमरीश कुमार के नेतृत्व में टूंडला थाना प्रभारी अंजीश कुमार, थानाध्यक्ष नगला सिंघी विमलेश त्रिपाठी, एसओजी प्रभारी अमित तोमर ने टीम के साथ आरोपियों की घेराबंदी की तो आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया।
जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने टीकरी निवासी विपिन, मनीष को गिरफ्तार किया है। दोनों के पैर में पुलिस की गोली लगी है। एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया है।