फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: किशोरी को अगवा कर भाई की हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार

Sat, 30 Aug 2025 02:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। किशोरी को अगवा करने और पीछा करने पर भाई को कार से कुचलकर गंभीर रूप से घायल कर देने एवं उपचार के दौरान उसकी मौत के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा, जहां से उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी काे 19 अगस्त की रात्रि गांव का ही शीलेंद्र सिंह कार में बैठाकर ले गया था। टूंडला के एक होटल में आया था। किशोरी के गायब होने पर चाचा व भाई बाइक से उसका पीछा कर रहे थे। इसी बीच उसायनी के निकट कार सवारों ने उनके साथ मारपीट की थी तथा जान से मारने की नीयत से कार चढ़ा दी थी।
घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। गंभीर रूप से घायल भाई को उपचार के लिए दिल्ली में भर्ती करया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने शीलेंद्र को उसायनी मोड से वहीं घटना में शामिल आरोपी रोहित यादव निवासी गांव जाफराबाद थाना मक्खनपुर को शुक्रवार सुबह 11 बजे गांव जरौलीकलां तिराहे से गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी का कहना है कि घटना में शामिल अन्य आराेपियों की भी तलाश की जा रही है। जल्द भी उन्हें भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें