फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीस रुपये की चोरी पर शिक्षिका ने दी पूरे स्कूल को सजा

Tue, 11 Aug 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। शिक्षका के पर्स से 20 रुपये गायब क्या हुए स्कूल में मानो भूचाल आ गया। गुस्साई शिक्षका ने पैसे चोरी की जानकारी न देने पर सभी बच्चों की डंडे, थप्पड़ आदि से पिटाई कर दी। यही नहीं बच्चों को चोर बताते हुए स्कूल आने एवं टांग तोड़ देने का फरमान सुना दिया। तलाशी के दौरान एक बच्चे के बैग से पैसे मिलने पर उस बच्चे की जमकर पिटाई की गई। बच्चों द्वारा घटना की जानकारी अभिभावकों को दी तो उनमें आक्रोश व्याप्त हो गया। उन्होंने स्कूल में जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन

घटना प्राथमिक विद्यालय लतीफपुर की है। गत सोमवार को सुबह विद्यालय की सहायक अध्यापिका शारदा बघेल प्रधानाचार्य कक्ष में अपना पर्स रखकर क्लास लेने चली गई थीं। इस बीच शिक्षिका के पर्स से 20 रुपये चोरी हो गए। पर्स से रुपये चोरी होने पर वह आग बबूला हो गईं। उन्होंने सभी बच्चों के बैग की तलाशी ली, लेकिन रुपये नहीं मिले। इस पर उन्होंने बच्चों की डंडों आदि से पिटाई करना शुरू कर दिया। बाद में फिर से तलाशी ली गई तो एक बच्चे के बैग से रुपये मिल गए। इसके बाद शिक्षिका ने उसकी जमकर धुनाई लगाई। स्कूल की छुट्टी होन पर घर पहुंचे बच्चों ने घटना की जानकारी परिवारीजनों को दी तो उनमें आक्रोश व्याप्त हो गया। मंगलवार को अभिभावकों ने स्कूल पहुंच कर हंगामा किया। आक्रोश को देख शिक्षिका ने माफी मांगी तब जाकर मामला शांत हुआ। शिक्षिका शारदा बघेल का कहना है कि उन्होंने बच्चों की पिटाई नहीं की है। उन्हें डांटा था। किसी भी बच्चे को कालेज आने से भी नहीं रोका है। वहीं प्रधानाध्यापिका नीलम प्रकाश का कहना है कि वह सोमवार को अवकाश पर थीं। वहीं कुछ अभिभावकों ने तो बच्चों का नाम कटवाने तक की बात कही। प्रधानाध्यापिका से टीसी देने को भी कहा। इस पर भी काफी बखेड़ा खड़ा हुआ। खंड शिक्षाधिकारी मोहम्मद रिजवान ने कहा कि शिक्षका ने बच्चों के साथ गलत व्यवहार किया है तो इसकी जांच कर कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें