फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: टूंडला के नीरेंद्र उपाध्याय ने मजबूत किया यूपी-जापान संबंध

Sun, 12 Oct 2025 07:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
नीरेंद्र उपाध्याय जापान के नागासाकी प्रांत के राज्यपाल के सलाहकार  स्वयं - फोटो : नीरेंद्र उपाध्याय जापान के नागासाकी प्रांत के राज्यपाल के सलाहकार स्वयं
विज्ञापन
हरित हाइड्रोजन, तकनीक और पर्यटन पर होगा बड़ा सहयोग, स्थानीय सलाहकार ने निभाई अहम भूमिका
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

टूंडला। लतुर्रा गांव के मूल निवासी नीरेंद्र उपाध्याय (एनपीआई के सीईओ) ने जापान के यामानाशी प्रांत और उत्तर प्रदेश के बीच मजबूत रणनीतिक और आर्थिक सहयोग स्थापित करने में एक अहम सेतु की भूमिका निभाई है। नीरेंद्र उपाध्याय वर्तमान में यामानाशी प्रांत के राज्यपाल कोटारो नागासाकी के भारतीय सलाहकार हैं।
विज्ञापन


सलाहकार नीरेंद्र उपाध्याय ने फोन पर बताया कि यामानाशी प्रांत ने 2024 में उत्तर प्रदेश के साथ एक बुनियादी समझौता किया है। इस समझौते के तहत दोनों क्षेत्रों के बीच हरित हाइड्रोजन तकनीक, प्रोद्योगिकी और पर्यटन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। यामानाशी प्रांत, जो 2021 से जापानी बाजार में हरित हाइड्रोजन की आपूर्ति कर रहा है, 2026 में फूजी हाइड्रोजन अंतर्राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन आयोजित करने की योजना बना रहा है। इस सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए, आईआईटी और यामानाशी विश्वविद्यालय के बीच भी तकनीकी सहमति बन गई है। वह यामानाशी में फिल्म निर्माण को प्रोत्साहित करने के लिए बॉलीवुड फिल्म स्टूडियो को भी आमंत्रित कर रहे हैं। औद्योगिक सहयोग के तहत, यामानाशी की कंपनियां उत्तर प्रदेश से कुशल कार्यबल को आमंत्रित करने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें