फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: टूंडला विधायक बोले, मुझसे नहीं हुई धक्का-मुक्की, चालक से की थी दरोगा ने अभद्रता

Wed, 05 Nov 2025 02:14 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। भाजपा के टूंडला विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर ने जसराना चौराहा पर जाम में फंसने के दौरान दो नवंबर को हुई विवादस्पाद स्थिति के संबंध में सच्चाई बयां की है। विधायक का कहना है कि उनके साथ दरोगा ने धक्का-मुक्की नहीं की थी।
विज्ञापन

दो नवंबर को वह पीसीएस अधिकारी विशेष यादव की बहन की शादी में जसराना गए थे। लौटते वक्त जसराना चौराहा पर जाम लगा हुआ था। उनका काफिला जाम में फंस गया। इस दौरान गाड़ी चला रहे चालक ने हूटर बजाया। चौराहा पर तैनात दरोगा विवेक चौहान ने चालक से आपत्ति जाहिर की। चालक ने जाम खुलवाने का अनुरोध किया तो उसके साथ अभद्रता कर दी। जबकि वह खुद गाड़ी में बैठे रहे, दरोगा से उन्होंने कोई बातचीत नहीं की थी। इस पूरे मामले की शिकायत एसएसपी सौरभ दीक्षित से की गई। उन्होंने पूरी बात सुनी और दरोगा विवेक चौहान को तत्काल लाइन हाजिर कर दिया। इस कार्रवाई से वह संतुष्ट हैं। उन्होंने कोई भी लिखित शिकायत इस मामले में अग्रिम कार्रवाई के लिए नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें