जीजा ने ही साले से 25 लाख रुपये की ठगी कर ली। ये रकम साले की नौकरी लगवाने के नाम पर ली गई थी। नौकरी न लगने पर जब पैसे मांगे गए, तो जीजा की नियत बिगड़ गई।
फिराजोबाद के टूंडला में नौकरी के नाम पर जीजा ने साले से 25 लाख रुपए ऐंठ लिए। जब साले ने उधार दी गई रकम वापस मांगी तो जीजा ने पिता के सहयोग से उसकी पिटाई कर दी। साले ने पिता-पुत्र के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
यहां का है मामला
न्यू शिवनगर निवासी जुनैद अली ने बहन रिहाना परवीन की शादी चार वर्ष पूर्व फारुख निवासी न्यू आदर्श नगर, कालिंदी बिहार, ट्रांस यमुना कालोनी, आगरा के साथ की थी। एक सितंबर 2021 को बहनोई व उसके पिता राज मुहम्मद ने नौकरी लगवाने के नाम पर जुनैद के पिता ग्यासुद्दीन से छह लाख नकद व 19 लाख रुपये चेक के माध्यम से दिए थे।
बहन को निकाला घर से
इसके कुछ दिन बाद ही उन्होंने उनकी बहन को घर से निकाल दिया। जब बहन के ससुरालियों से दिए रुपये वापस मांगे तो वह आनाकानी करने लगे। तीन अगस्त को वह उनके घर आगरा रुपये लेने गए तो उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की, जिसमें वह घायल हो गया। जुनैद ने बहनोई फारुख व उसके पिता राजमोहम्मद के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार का कहना है कि तहरीर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सरकारी नौकरी के नाम पर 12 लाख ठगे
बेटे व साले की नौकरी लगवाने के नाम पर आरोपी ने 12 लाख रुपये ठग लिए। मेला वाला बाग निवासी ओमप्रकाश यादव ने रविवार को पुलिस को तहरीर में बताया है कि वर्ष 2015 में उन्होंने बेटे और साले की नौकरी लगवाने के लिए 12 लाख रुपये दिए थे। नौकरी न लगने पर रुपये वापस मांगे। पीड़ित ने इस घटना की तहरीर थाना पुलिस को दी है। इंस्पेक्टर हरवेंद्र मिश्रा ने बताया कि मामले की तहरीर मिली है। जांचकर कार्रवाई की जाएगी।