फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला एटा है ये: सामने खड़ी थी पुलिस और दो पक्षों में हो रही थी फायरिंग, बवाल देख छूटे पुलिसकर्मियों के पसीने

Mon, 11 Sep 2023 02:00 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

दिनदहाड़े सड़क पर हुए संघर्ष ने पुलिस के होश उड़ा दिए। हैरानी की बात तो ये है कि फायरिंग पुलिस के सामने होती रही। मामले को बढ़ता देख 15 मिनट बाद पुलिस ने मोर्चा संभाला। 
विज्ञापन
कोतवाली जैथरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा जिले के जैथरा कस्बे में रविवार सुबह करीब 11 बजे बस स्टैंड पर अफरा-तफरी मच गई। 25 से अधिक लोगों के बीच सड़क पर मारपीट, गाली-गलौज के साथ ही फायरिंग शुरू हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस के सामने दोनों पक्षों में फायरिंग होती रही। 15 मिनट चले हंगामा में पुलिस के भी हाथ-पांव फूल गए। घटना स्थल से पुलिस द्वारा सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही मौके पर दो तमंचे भी बरामद किए गए हैं। 
विज्ञापन


यहां की है घटना
घटना शनिवार की रात कस्बे की एक जिम पर युवाओं दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। जिसे स्थानीय लोगों ने हस्तक्षेप कर सुलझा दिया। रविवार सुबह लगभग 11 बजे बस स्टैंड स्थित परचून के एक खोखे पर दोनों पक्ष फिर आमने-सामने आ गए और झगड़ा शुरू हो गया। देखते-देखते दोनों तरफ से जमकर मारपीट होने लगी। लड़ाई इतनी बढ़ी कि दोनों ओर से युवाओं ने असलहे निकाल लिए और फायरिंग शुरू कर दी। इससे पूरे इलाके में हड़कंप और अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची, उस समय भी वहां फायरिंग और मारपीट चल रही थी। जिसके बाद पुलिस ने मौके से सात लोगों को पकड़ लिया। जबकि 20-25 अज्ञात लोग भाग गए। 

ये भी पढ़ें -  हैवानियत: देवर और ससुर ने बारी-बारी से लूटी आबरू, फिर पति ने किया घिनौना काम; बहू बोली- अब नहीं होता बर्दाश्त
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस ने इनको किया गिरफ्तार
दिनदहाड़े हुए इस संघर्ष को लेकर लोगों में भय व्याप्त है। कई तरह की चर्चाएं लोगों की जुबान पर चल रही हैं। थाना प्रभारी फूलचंद ने बताया कि पुलिस के सामने ही दोनों तरफ से मारपीट के अलावा फायरिंग की गई है। शांति व्यवस्था भंग कर फायरिंग से दहशत फैलाने की कोशिश गई है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आलोक, ऋषभ, प्रियांशू निवासी मोहल्ला नेहरू नगर कस्बा व थाना जैथरा, सौरभ, संजय, अखिलेश और आदित्य निवासीगण महमंता थाना जैथरा को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें