फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीटीएसपी घोटाले में शामिल ठेकेदारों के यहां दबिश

Thu, 27 Aug 2015 07:41 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फीरोजाबाद। जलनिगम के टीटीएसपी स्थापना में 14.52 करोड़ का घपला करने के आरोपी ठेकेदारों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया। बुधवार की रात्रि आधा दर्जन से अधिक ठेकेदारों के यहां दबिश दी। पुलिस की सख्ती से ठेकेदार घर छोड़कर भाग निकले। इधर पुलिस कार्रवाई के विरोध में सुभाष चौराहे पर डीएम और एसपी का पुतला दहन करने के दौरान तीन भाजपाइयों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

  बसपा शासन में जलनिगम की स्थापना को मिली धनराशि को खर्च करने में मनमानी की डीएम विजय किरन आनंद ने जांच कराई तो 40 टीटीएसपी मौके पर नहीं मिली वहीं 183 बंद थीं। बड़ी टंकियों के अनुरक्षण कार्य में ठेकेदारों ने लापरवाही की। जांच रिपोर्ट आने के साथ ही डीडीओ आरके राम ने 26 ठेकेदारों के खिलाफ थाना दक्षिण में अभियोग दर्ज करा दिया था। करीब एक सप्ताह के बाद पुलिस ने आरोपी ठेकेदारों के यहां ही दबिश तो हड़कंप मच गया। बुधवार को देर रात पुलिस ने शैलेंद्र उर्फ शैलेष यादव, स्वामी चरन, कृष्णकांत एवं पंकज शर्मा के घरों पर दबिश दी। सूत्रों की माने तो पुलिस ने कृष्णकांत शर्मा के पुत्र रमाकांत को हिरासत में ले लिया था। रमाकांत के आरएसएस के कार्यवाह होने के कारण वहां हिंदूवादी नेताओं को जमावड़ा लगना शुरू हो गया। बाद में पुलिस ने रमाकांत को छोड़ दिया। पुलिस कार्रवाई के विरोध में गुुरुवार दोपहर करीब 3.30 बजे सुभाष तिराहे पर भाजपा एवं सवर्ण संगठन के पदाधिकारी डीएम व एसपी का पुतला दहन करने पहुंचे। जमकर नारेबाजी की गई। भाजपाईयों का कहना था कि पुलिस जानबूझ कर फंसा रही है। पुतला दहन के दौरान कई थानों का फोर्स पहुंच गया। थाना दक्षिण प्रभारी निरीक्षक ने भाजपा के प्रवक्ता डा. अखिलेश शर्मा, भाजयुमो के महानगर अध्यक्ष पिंकी चक, दीपक गुप्ता कालू को हिरासत में ले लिया। उन्हें थाने ले जाया गया। जबकि अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने सख्ती के साथ हटा दिया।

पुलिस ने दौड़कर दबोचे भाजपाई
डीएम और एसपी का पुतला फूंक रहे भाजपाई पुलिस को देखते ही सुभाष तिराहे से भागने लगे लेकिन पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

इन ठेकेदारों के खिलाफ दर्ज हुआ था अभियोग
डीडीओ आरके राम की तहरीर पर थाना दक्षिण में शैलेंद्र उर्फ शैलेश कुमार यादव, दलवीर सिंह यादव, मेसर्स कृष्णा कंस्ट्रक्शन, चंद्रप्रकाश, आरके एंड केके सप्लायर्स, जेएलएस कंस्ट्रक्शन आगरा, कृष्णकांत उपाध्याय, मनोज कुमार मढ़ाई, प्रिया कंस्ट्रक्शन, राधा ट्रेडर्स, र्साइं गणेश इंटरनेशनल, राकेश बाबू असुआ, सुबोध यादव, कृष्ण कांत यादव, अबधेश यादव लेखराज, लक्ष्मीकांत गौतम, विजय सिंह बौधाश्रम, अनुपम कृष्णा, पंकज शर्मा हिमायूंपुर, बनवारी लाल, आदेश कुमार, आरएन ट्रेडर्स, सुरेशबाबू पुष्कर, दाऊदयाल फर्म, आरके कंस्ट्रक्शन राजा का ताल भी शामिल हैं।
विज्ञापन


ठेकेदारों का खाका खंगाल रही है खाकी
टीटीएसपी स्थापना में घपला करने वाले ठेकेदारों का पूरा ब्योरा जुटाने में पुलिस जुटी है। उनके नाम, पता एवं पिता के नाम के साथ कहां के निवासी हैं और कहां-कहां पर इनकी रिश्तेदारियां है इसका पूरा ब्योरा जुटाया जा रहा है। इसमें विभाग की मदद लेने के साथ ही उनके साथी ठेकेदारों से भी मिलकर ब्योरा एकत्रित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें