बगीची की जमीन पर कब्जे को कोशिश, हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
कुछ युवकों ने रामलीला मैदान स्थित लंगड़े बाबा की बगीची की जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया। कब्जे की सूचना पर उत्तर प्रदेश यादव महासभा के पदाधिकारी पहुंच गए। कब्जा कर रहे युवकों से विवाद हो गया। विवाद की सूचना पर पहुंची और कब्जा कर रहे युवकों को पकड़कर थाने ले आई।
मंगलवार दोपहर कुछ युवक लंगड़े बाबा की बगीची पर दुकान लगाने का प्रयास कर रहे थे। इसकी जानकारी आसपास के लोगों ने इलाका पुलिस के साथ यादव महासभा के नगर अध्यक्ष लोकदीप यादव को दी। लोकदीप यादव साथियों के साथ मौके पर पहुंच गए और कब्जे का विरोध करने लगे। मामला बढ़ता देख पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत करते हुए युवकों को साथ ले गई। लोकदीप यादव ने बगीची पर कब्जा कराने का आरोप रामलीला कमेटी के एक पदाधिकारी पर लगाया है। उन्होंने कहा कि बगीची 120 वर्ष पुरानी है। कुछ लोगों ने रामलीला ग्राउंड स्थित पुराने कुआं को भी कब्जा कराने के उद्देश्य से तुड़वा दिया था। इसकी शिकायत अधिकारियों से भी की गई थी। थाना प्रभारी उत्तर का कहना है मामला संज्ञान में आया है। जांच कराई जा रही है जो भी दोषी होगा कार्रवाई होगी।