फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: आजादी के प्रथम युद्ध के शहीदों को दी गई सच्ची श्रद्धांजलि

Sun, 23 Mar 2025 07:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
-पर्यटन मंत्री को तलवार भेंट करते राज परिवार से जुड़े सदस्य। सोर्स संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
लाभौआ स्टेट जादौन-राजपूत वंशजों का महासम्मेलन आयोजित, लोगों ने शंकराचार्य स्वामी से लिया आशीर्वाद


संवाद न्यूज एजेंसी

शिकोहाबाद। चंद्रवंशी राज्य लाभौआ स्टेट में आयोजित जादौन-राजपूत महासम्मेलन की शुरुआत प्रदेश सरकार के सांस्कृतिक एवं पर्यटन मंत्री ठा.जयवीर सिंह ने की। इस मौके पर उन्होंने देश के गौरवशाली इतिहास को अपनी भावी पीढ़ियों तक पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही यह भी कहा कि लाभौआ स्टेट का गौरवशाली इतिहास आजादी से पहले का है।क्षत्रियों ने हमेशा से ही राष्ट्रहित में अपने आप को समर्पित किया है। यह महासम्मेलन नहीं, बल्कि जादौन और राजपुतानाओं का महाकुंभ है।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि अनंत श्री विभूषित पश्चिमाम्नाय द्वारका शारदापीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी श्सदानंद सरस्वती महाराज ने करते हुए आशीर्वाद दिया। इससे पूर्व समाज के कल्याण के लिए निमित्त पूज्यासती मां मथुरा देवी की पुण्य स्मृति में उन्होंने मोबाइल क्लीनिक एवं अन्य क्षेत्र का लोकार्पण किया। महासम्मेलन में शिरकत करने वाले राज परिवार के वंशजों ने जगतगुरु से आशीर्वाद भी लिया। इस दौरान आजादी के प्रथम युद्ध 1857 में शहीद हुए लाभौआ के शहीदों को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए गए। इसके अलावा करौली स्टेट राजस्थान से महासम्मेलन में आए राज परिवार से जुड़े हुए मुख्य अतिथि श्रीमंत कृष्णपाल सिंह, उनकी धर्मपत्नी साहिबा एवं पर्यटन मंत्री ठा. जयवीर सिंह ने राजा धर्मजीत सिंह के चित्र पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीद बाग लाभौआ की भूमि का पूजन किया। एक शॉर्ट फिल्म के माध्यम से लोगों को लाभौआ राज परिवार के गौरवशाली इतिहास से रू-ब-रू करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज परिवार से जुड़े रहे मौजूद

राज परिवार से जुड़े दांता स्टेट के रिधिराज सिंह, शिवगढ़ से राकेश सिंह, चूड़ा स्टेट से कृष्ण कुमार सिंह, लाभौआ स्टेट से देवेन्द्र सिंह झाला, प्रताप सिंह राणा, हीरेंद्र सिंह झाला, निधीश सिंह, हरेंद्र सिंह झाला, जयंत सिंह जडेजा, टीपी जेडजा, जितेन्द्र सिंह सोलंकी, भदावर स्टेट से अरिदमन सिंह, विश्वतपाल सिंह, अंबरीशपाल सिंह, जिलाध्यक्ष उदयप्रताप सिंह, रघुराज सिंह, टूंडला से सचिन जैन के अलावा एसपी ग्रामीण अखिलेश भदौरिया, सीओ प्रवीण कुमार तिवारी एवं इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार समेत अन्य इस मौके पर मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें