फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़े ट्रक से भिड़े एक के बाद एक चार वाहन

Wed, 10 Dec 2014 11:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
हादसा बुधवार सुबह नौ बजे करीब मक्खनपुर थाना क्षेत्र के गांव रुपसपुर के समीप हुआ। मार्ग किनारे खड़े ट्रक से शिकोहाबाद की ओर से आ रही मैक्स जीप टकरा गई। इसमें दस लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। तभी पीछे से आ रही प्राइवेट बस जीप से, एक कार और स्कूल बस भी पीछे से टकरा गईं। एक-एक कर पांच वाहन एक दूसरे से टकराते गए। हादसा होते ही आसपास के लोग पहुंच गए। वाहनों में फंसे घायलों को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन


 सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल हुए मैक्स सवार छोटू (12) निवासी जमुनिया मध्य प्रदेश, राजवीर सिंह निवासी स्वामी नगर शिकोहाबाद, सोनी निवासी पिथनी थाना मटसेना, सुनीता निवासी उदी मोढ़ इटावा, दलवीर सिंह निवासी उखांड़ सिरसागंज, किरन और सुनील निवासी झलौकर इटावा, विक्की निवासी खेड़ा शिकोहाबाद, ममता निवासी बजीरपुर जेहरपुर मटसेना और शिवराम निवासी जसवंत नगर को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें