जिले में सड़कों का शीघ्र ही जाल बिछता दिखाई देगा। 36.86 करोड़ की लागत से 255 किलोमीटर लंबी 88 सड़कों का निर्माण कराया जाएगा।
सपा जिलाध्यक्ष डा. दिलीप यादव ने बताया कि सांसद अक्षय यादव ने लोकसभा
चुनाव के दौरान ग्रामीण जनता से जो वादे किए थे उनको पूरा करने के लिए वह
लगातार प्रयासरत हैं। जिले की 88 सड़कें इनमें भी अधिकांश ग्रामीण अंचल को
मुख्य मार्गों से जोड़ने वाली हैं का निर्माण कराया जा रहा है।
255
किलोमीटर से भी अधिक लंबाई वाली इन सड़कों के निर्माण पर 36.86 करोड़ रुपया
खर्च होगा। पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर इन सड़कों के निर्माण की पूरी
प्लानिंग कर ली गई है। इनमें 68.44 किमी लंबी सड़कों का 13 वें वित्त से
नवीनीकरण कराया जाएगा। इनके ही निर्माण पर 10.43 करोड़ रुपया खर्च होगा।
13
सड़कों की 99.70 किलोमीटर लंबाई के निर्माण पर 15.82 करोड़ रुपये, राज्य
सड़क निगम तथा डा. राम मनोहर लोहिया मार्ग योजना के तहत नौ मार्गों का
निर्माण 4.64 किलोमीटर पर 209.72 करोड़ तथा अनुरक्षण मद से 82.15 किलोमीटर
लंबी 41 सड़कों के सुधार कार्य पर 8.50 करोड़ धनराशि खर्च होगी। इसके अलावा
मुख्यमंत्री के द्वारा 150 बड़ी सड़कों का भी निर्माण कराया जाएगा।