फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: ट्रक चालक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

Wed, 12 Apr 2023 03:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक चालक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
विज्ञापन

फिरोजाबाद। शहर में स्थित एक कांच इकाई में कांच के आयटम लोड करने आए ट्रक चालक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। परिजन मौके पर पहुंचे। परिजन की तहरीर पर थाना उत्तर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

ट्रक चालक श्यामवीर (55वर्ष) निवासी धौर्रा जनपद आगरा का निवासी था। मंगलवार की रात को औद्योगिक एरिया में कांच का सामान लोड करने के लिए आया था। खाना खाने के बाद वह आराम करने लगा। इसी दरम्यान उसकी तबीयत बिगड़ गई। थोड़ी देर में ही उसकी मौत हो गई। अन्य श्रमिकों ने मृतक के परिजन को सूचना दी। परिजन पहले तो शव को ट्रक में रख कर घर वापस ले गए। बाद में उन्होंने ट्रक चालक की मौत पर संदेह जताते हुए थाना उत्तर पुलिस को तहरीर दी। थाना उत्तर पुलिस ने परिजन की तहरीर के आधार पर शव का पोस्टमार्टम कराया है। अपराध निरीक्षक थाना उत्तर सुनील कुमार ने बताया कि परिजन की तहरीर के आधार पर शव का पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें