सड़क हादसे में एडीजी (पाक्सो) पूनम त्यागी की मौत
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद के कठफोरी पर मैनपुरी की अपर जिला जज की कार में टक्कर मारने वाले ट्रक चालक को नगला खंगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
थानाध्यक्ष नगला खंगर महेश कुमार ने बताया कि सात फरवरी की सुबह करीब नौ बजे आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 65.700 ट्रक (ट्रेलर) के चालक ने लापरवाही से ट्रक चलाकर कार में टक्कर मार दी थी। हादसे में कार में सवार मैनपुरी में तैनात अपर जिला जज (पॉक्सो एक्ट) पूनम त्यागी निवासी एक राजेंद्र नगर सोधा रोड मोदीनगर की मौत हो गई थी। वहीं कार चालक सचिन निवासी कस्तला थाना इचोली मेरठ गंभीर रुप से घायल हुआ था। ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के साथ ही उसकी गिरफ्तारी को प्रयास किए जा रहे थे।
शुक्रवार रात को ट्रक चालक भगवान सिंह मीणा निवासी नाइडिया दौड थाना जहाजपुर जिला भीलवाडा राजस्थान को मुखविर की सूचना पर नेशनल हाईवे स्थित उखांड मोड के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा है। आरोपी के कब्जे से उस ट्रक को भी कब्जे में लिया गया है, जिससे दुर्घटना हुई थी।
ये भी पढ़ें -
महिला सिपाही ने Instagram पर बनाई ऐसी रील, तेजी से हुई वायरल, अधिकारियों ने देखते ही कर दिया लाइन हाजिर