फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद: राम दरबार के स्थापना दिवस पर सजाया फूल बंगला

Sat, 11 Feb 2023 04:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

राम दरबार के स्थापना दिवस पर सजाया फूल बंगला
फिरोजाबाद। श्रीहनुमान मंदिर के प्रांगण में स्थापित प्रभु रामदरबार की 16वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में धार्मिक अनुष्ठान किए गए। भगवान श्रीराम का भव्य स्वर्ण श्रृंगार एवं नवीन पोशाक धारण कराई गई। फूल बंगला सजाया गया। दर्शन करने के लिए मंदिर में श्रद्घालुओं की भीड़ उमड़ी। जयकारों से मंदिर परिसर गुंजायमान हो गया।
विज्ञापन

धार्मिक अनुष्ठान मंदिर महंत पंडित जगजीवन राम मिश्र के सानिध्य में किए गए। महंत राजेंद्र शर्मा ने भगवान राम का भव्य स्वर्ण श्रृंगार किया। दोपहर बाद मंदिर में भव्य फूल बंगला भी सजाया गया। देशी, विदेशी फूलों की खुशबू से मंदिर परिसर महकने लगा। सुंदरकांड पाठ का भी आयोजित किया गया। प्रसाद का वितरण भी किया गया। इस दौरान सुरेंद्र अग्रवाल, रमेशचंद्र बंसल, रवींद्र बंसल, कृष्णमुरारी मिश्रा, पवन मित्तल, अनुग्रह गोपाल उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें