फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बाइक सवार पिता-पुत्रों को ट्रक ने रौंदा, एक बेटे की मौत

Mon, 02 Jun 2025 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक 
विज्ञापन
टूंडला। घर से दुकान जा रहे बाइक सवार पिता-पुत्रों को बेकाबू ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में एक पुत्र की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं पिता व दूसरा पुत्र घायल हो गए। घायल पिता की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

थाना पचोखरा क्षेत्र के गांव वैशपुरा निवासी बंटू कुमार की फिरोजाबाद के ककरऊ कोठी स्थित सैलून है। जहां उसका भाई नरेंद्र कुमार व पिता अशोक कुमार भी काम करते हैं। सोमवार सुबह आठ बजे वह छोटे भाई व पिता को लेकर बाइक से घर से दुकान जा रहे थे। कोटकी बंबा वाले मार्ग होते हुए उनकी बाइक गांव छिकाऊ के निकट पहुंची। तभी सामने से तेजगति से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में 21 वर्षीय नरेंद्र कुमार व पिता अशोक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। बंटू कुमार के मामूली चोटें आईं।
गंभीर घायल पिता-पुत्र को राहगीरों ने फिरोजाबाद स्थित जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को आगरा रेफर कर दिया। आगरा में चिकित्सकों ने नरेंद्र कुमार को मृत घोषित कर दिया। पिता अशोक कुमार की हालत गंभीर बनी हुई है। बंटू ने बताया कि मृतक नरेंद्र कुमार की दो साल पहले शादी हुई थी। उसने अपने पीछे एक साल की बेटी दुर्गे व पत्नी रितु को बिलखते छोड़ा है। घायल भाई बंटू कुमार ने ट्रक चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें