शिकोहाबाद में पत्रकार वार्ता करते आप के राज्यसभा सांसद एवं यूपी प्रभारी संजय सिंह। संवाद
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। भाजपा ऑपरेशन सिंदूर के नाम पर वोट बैंक की राजनीति कर रही है। भारतीय सेना के पास इस ऑपरेशन के जरिए पीओके और बलूचिस्तान को अलग करने का स्वर्णिम अवसर था, लेकिन देश के प्रधानमंत्री ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के आगे देश के स्वाभिमान और ऑपरेशन सिंदूर का सौदा कर दिया।
आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एटा रोड स्थित एक होटल में वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि भारत ने पाकिस्तान पर हमला करके ऑपरेशन सिंदूर के तहत पर्यटकों की मौत का बदला तो लिया, लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के सीजफायर के आदेश के बाद जवाबी कार्रवाई को रोक दिया। इसके चलते ही राष्ट्रपति ट्रंप भी अब तक आठ बार भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर करवाने का श्रेय सोशल मीडिया पर बटोर रहे हैं। इससे ऐसा प्रतीत होता है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप के आगे देश के स्वाभिमान का सौदा कर लिया है। सही मायनों में भाजपा ने अमेरिका के आगे घुटने टेक दिए हैं। साथ ही ऑपरेशन सिंदूर को रोककर सिंदूर बेचने का काम किया है।
उन्होंने आगे कहा कि देशभर में भाजपा संविधान का उल्लंघन कर रही है। प्रदेश में दलितों पर अत्याचार किए जा रहे हैं। कहा कि 2027 में उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ने जा रही है। वह 2027 में चुनाव को लेकर तैयारी कर रही है। गठबंधन के मुद्दे पर कहा कि समय के अनुसार पार्टी निर्णय करेगी।
प्रेसवार्ता में गोकुलपुर दिल्ली के विधायक चौधरी सुरेंद्र कुमार, विधायक रवि विशेष, विधायक सुरेंद्र चौधरी, विधायक ऋतुराज झा, ब्रज प्रांत अध्यक्ष हृदेश चौधरी, अमित यादव, शीलेंद्र वर्मा, शिव प्रताप राजपूत, महाराज सिंह, संजेश नारायण आदि आप नेता मौजूद थे।