फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: दिल्ली बम धमाके में मारे गए लोगों को अर्पित की श्रद्धांजलि

Sun, 16 Nov 2025 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
दिल्ली बम धमाके में मृृतकों को कैंडिल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि देते सूफी खानकाह एसोसिएशन के पद - फोटो : दिल्ली बम धमाके में मृृतकों को कैंडिल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि देते सूफी खानकाह एसोसिएशन के पदाधिकारी। स्रोत स्वयंं
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सूफी खानकाह एसोसिएशन ने रविवार को दिल्ली में हुए बम धमाके में मारे गए लोगों को प्रति शोक संवेदना प्रकट करने के लिए कैंडल मार्च निकाला। गांधी प्रतिमा के समक्ष आतंकवाद के खिलाफ नारेबाजी की। दोषियों को सख्त सजा दिए जाने की मांग केंद्र सरकार से की है।
विज्ञापन

सूफ़ी खानकाह एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मोहम्मद शाह फैसल मियां के नेतृत्व में फिरोजशाह का मकबरा से कैंडल मार्च की शुरूआत हुई। इसमें एसोसिएशन के पदाधिकारी हाथों में कैंडल लेकर चल रहे थे। मकबरा से प्रारंभ होकर नगर निगम के सामने, विवेकानंद चौराहा के पास होते हुए गांधीपार्क के अंदर जाकर समापन हुआ। इस दौरान आतंकवाद के खिलाफ नारेबाजी की गई। केंद्र सरकार से बम धमाके के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की। इस दौरान सूफी मसरूर अली,प्रदेश सचिव साहिल वारसी,शाजान अली, युवा जिलाध्यक्ष अली हसन, मोहम्मद मॉरिस, महानगर अध्यक्ष डॉ आरिफ अली, मोहम्मद अल्फैज, मोहम्मद इंजमाम, मोहम्मद मुजीब सहित काफी पदाधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें