फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज देर रात तक खुलेंगे बैंक-कोषागार

Mon, 30 Mar 2015 10:47 PM IST
बयूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
वित्तीय वर्ष 2014-15 का समापन पर मंगलवार को बैंकों और कोषागार में देर रात तक काम होगा। करोड़ों का बजट इधर से उधर ट्रांसफर करने में अधिकारी और स्टाफ जुटेगा। बैंक के अधिकारी भी अंतिम दिन काम करने की रणनीति बनाते रहे। जिला कोषाधिकारी भी सोमवार को शासन से आए बजट को ट्रांसफर करने में जुटे रहे। वहीं सोमवार को बैंकों में खासी भीड़ नजर आई।
विज्ञापन




वित्तीय वर्ष 2014-15 के समापन से पूर्व ही कोषाधिकारी कार्यालय में कामकाज का बोझ कम करने के लिए पहले से आए बजट के बिल 25 मार्च को ही मंगा लिए थे। इस बजट का भुगतान की कार्रवाई पूरी कर दी गई है। सोमवार को बैंकों के आम जन के खुलने के कारण यहां काफी भीड़ नजर आई। काउंटरों पर लंबी-लंबी कतारें लगी थी। हर कोई अपने काम को समय से निपटाने की फिराक में था। बाईपास रोड स्थित एसबीआई बैंक, पीएनबी, बैंक ऑफ बड़ौदा,


कैनरा बैंक में अत्यधिक कामकाज नजर आया।
शासन से आने वाले करोड़ों के बजट का भुगतान भी सोमवार को किया जा रहा था। सोमवार को मनरेगा, लोहिया आवास, जिला योजना और मुख्यमंत्री की घोषणा वाली स्कीमों का बजट मिलने की उम्मीद थी। इस कारण हर कोई साइट सोमवार को खोल-खोलकर देखता रहा। वरिष्ठ कोषाधिकारी पुष्पराज ने कहा कि एक करोड़ रुपया माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा रूपसपुर में इंटर कालेज की स्थापना को दिया गया है। आरईएस इसका निर्माण कराएगा। वहीं 20 लाख रुपया निर्वाचन कार्यालय को जारी किया है। इस कार्य को राजकीय निर्माण निगम द्वारा कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि 31 मार्च को देर रात्रि तक कोषागार एवं बैंकें खुली रहेंगी। हालांकि महज शासकीय कार्य ही किया जाएगा।
विज्ञापन




आयकर विभाग में रिटर्न  दाखिल करने वालों की भीड़
कोटला चुंगी चौराहा पर स्थित आयकर कार्यालय में काम का बोझ नजर आया। डिप्टी कमिश्नर अमित शुक्ला और एडिशनल कमिश्नर एसएल मौर्या, हुकुम सिंह एवं स्टाफ आवश्यक काम निपटाते नजर आए। रिटर्न दाखिल करने वालों की ही भीड़ थी।



अलर्ट रहा पुलिस फोर्स, की चेकिंग
वित्तीय वर्ष के समापन के अंतिम दिनों में बैंकों में लाखों के लेन-देन को ध्यान में रखते हुए एसपी पीयूष श्रीवास्तव ने प्रमुख बैकों के आस-पास पुलिस फोर्स तैनात किया है। एसबीआई बैंक के बाहर क्यूआरटी की टीम पूरी तरह से सक्रिय नजर आई। टीम ने संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की। कई दोपहिया वाहन स्वामियों के अभिलेख जांचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें