फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में बिगड़ी शिक्षक की हालत, अस्पताल में हंगामा

Sun, 29 Mar 2015 11:02 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
घपले के आरोप में जिला कारागार में बंद शिक्षक चंद्रकांत शर्मा की रविवार सुबह तबीयत बिगड़ गई। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। परिवारीजनों ने जेल प्रशासन द्वारा उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन

शिकोहाबाद के मोहल्ला खेड़ा निवासी चंद्रकांत शर्मा की रविवार सुबह बैरक में अचानक तबीयत खराब हो गई। बंदी रक्षकों ने उन्हें जेल अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही जेल अधीक्षक पीएन पांडेय को सूचना दी। इसके बाद चंद्रकांत को जिला अस्पताल भेज दिया और परिवारीजनों को जानकारी दी। चंद्रकांत का आपात कालीन विभाग में उपचार चल रहा था, तभी उनकी मां उर्मिला देवी और भाई दीपचंद्र ने जेल प्रशासन पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि आठ दिनों से मिलाई नहीं होने दी है। जेल के गेट से लौटाया जा रहा था। खाने पीने की चीजों के साथ दवा पर भी प्रतिबंध था। सूचना पर फोर्स पहुंच गया। डा. आरके पांडेय को भी बुला लिया गया। इसके बाद उन्हें पुलिस अभिरक्षा में आगरा रेफर कर दिया गया।

नियमानुसार हो रही है मिलाई
चंद्रकांत शर्मा के साथ जेल के अंदर कोई गलत व्यवहार नहीं किया गया और न ही उत्पीड़न। परिवारीजनों ने जो आरोप लगाया है वह निराधार है। पर्ची आने पर मिलाई कराई गई है।
विज्ञापन

पीएन पांडेय, जेल अधीक्षक  

हत्यारोपी की भी बिगड़ी तबीयत
फीरोजाबाद(ब्यूरो)। हत्या के आरोप में जिला कारागार में बंद अब्दुल मुकीद पुत्र मजीद खां निवासी रुकनपुरा थाना शिकोहाबाद की भी हालत बिगड़ गई। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें