फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: नगला कल्याण में ट्रांसफार्मर फुंका, ग्रामीणों का हंगामा

Tue, 15 Jul 2025 12:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
नगला कल्याण में ट्रांसफार्मर फुंक जाने के बाद हंगामा करते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
मक्खनपुर। खैरगढ़ पृथ्वीपुर के नगला कल्याण गांव में बिजली का ट्रांसफार्मर फुंकने से ग्रामीण परेशान हैं। 19 जून को पहली बार ट्रांसफार्मर फुंका था, जिसे 26 जून को बदला गया। लेकिन, 9 दिन बाद, 6 जुलाई को यह दोबारा फुंक गया। आठ दिन बीत जाने के बाद भी नया ट्रांसफार्मर न लगने से नाराज़ ग्रामीणों ने सोमवार को हंगामा किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने टोल फ्री नंबर 1912 पर पांच बार शिकायत की, और पृथ्वीपुर विद्युत उपकेंद्र के जेई कप्तान सिंह को भी कई बार अवगत कराया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। गांव में आठ दिनों से अंधेरा है और लोग पानी के लिए तरस रहे हैं।जेई कप्तान सिंह ने बताया कि ट्रांसफार्मर बदलने की शिकायत 11 जुलाई को दर्ज की गई है, लेकिन अभी ट्रांसफार्मर उपलब्ध नहीं है। उन्होंने जल्द ही नया ट्रांसफार्मर लगवाने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने शीघ्र ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें