फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सीओ, नौ थानाध्यक्षों समेत 22 के बदले कार्यक्षेत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
दो सीओ, नौ थानाध्यक्षों समेत 22 के बदले कार्यक्षेत्र
विज्ञापन

- क्षेत्राधिकारी टूंडला को अब संभालेंगे सिटी का जिम्मा
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। एसएसपी आशीष तिवारी ने दो सीओ, नौ थानाध्यक्षों, 10 चौकी प्रभारियाें समेत 22 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्राें में बदलाव किया है। सीओ टूंडला अभिषेक श्रीवास्तव अब सीओ सिटी का काम संभालेंगे। सीओ सिटी रहे हरिमोहन सिंह को टूंडला की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
एसएसपी ने थाना प्रभारी निरीक्षक शिकोहाबाद उदयवीर मलिक को थाना नारखी भेजा है। नारखी में तैनात प्रदीप कुमार शिकोहाबाद थाने के नए प्रभारी होंगे। चुनाव सेल के प्रभारी वैजनाथ सिंह को थाना दक्षिण का जिम्मा सौंपा है। दक्षिण में तैनात रामेंद्र शुक्ला एसएसपी के पीआरओ बनाए गए हैं। थाना उत्तर में एसएचओ अपराध अनिरुद्ध प्रताप सिंह थाना खैरगढ़ के प्रभारी होंगे। खैरगढ़ में तैनात विनय भारद्वाज अब एसएसपी के द्वितीय वाचक होंगे। थाना बसई मोहम्मद के प्रभारी ऋषि कुमार को फरिहा और यहां तैनात विजय कुमार को थाना बसई मोहम्मदपुर की जिम्मेदारी सौंपी है। शिकोहाबाद के सब्जी मंडी चौकी के प्रभारी सचिन कुमार थाना नगला सिंघी के नए थाना प्रभारी होंगे। नगला सिंघी में तैनात नितिन कुमार त्यागी को शिकोहाबाद मंडी की चौकी का प्रभारी बनाया है। थानाध्यक्ष पचोखरा संजुल पांडेय को थाना मटसेना और मटसेना में तैनात अंजीश कुमार को थानाध्यक्ष पचोखरा बनाया है। थाना उत्तर के कोटला रोड चौकी प्रभारी कौशलेंद्र कुमार को चौकी प्रभारी कोटला नारखी भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिरसागंज मंडी के चौकी प्रभारी गौरव शर्मा को थाना उत्तर की कोटला रोड चौकी प्रभारी बनाया है। रसूलपुर के नगला बरी चौकी पर तैनात अर्जुन सिंह को सिरसागंज मंडी चौकी की जिम्मेदारी सौंपी है। रणजीत नागर चौकी प्रभारी जौंधरी नारखी से नगला बरी रसूलपुर,टूंडला की एफएच चौकी प्रभारी सुधीर कुमार को चौकी प्रभारी सिविल लाइन थाना मटसेना, चौकी प्रभारी सिविल लाइन साबिर अली को एफएच चौकी प्रभारी बनाया है। फरिहा में तैनात इंद्रजीत सिंह को चौकी प्रभारी जौंधरी,नगला सिंघी में तैनात मोहम्मद खालिद को थाना फरिहा,थाना पचोखरा से अमर सिंह को थाना शिकोहाबाद, एसएसआई नारखी हरस्वरूप सिंह को थाना मटसेना भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें