टूंडला (फिरोजाबाद)। हावड़ा-दिल्ली रेलखंड पर घने कोहरे के असर से ट्रेनें घंटों लेट चल रहीं हैं। रविवार को काफी देरी से चल रही गोमती एक्सप्रेस सहित फिर से कई ट्रेनें रद्द कर दी गईं। पिछले कुछ दिनों से घने कोहरे ने रविवार को राहत दी, किंतु पूर्वांचल में कोहरे ने संभलते रेल संचालन को पुन: बिगाड़ दिया। एक के पीछे एक चल रहीं ट्रेनें टूंडला काफी विलंब से पहुंची।
कोहरे के चलते रेल प्रशासन ने लखनऊ से दिल्ली जाने वाली गोमती एक्सप्रेस सहित काफी विलंब से चल रहीं चार अन्य ट्रेनों को रद्द कर दिया। काफी लेट चल रहीं ट्रेनों को समय पर चलाने के लिए कई रेल प्रशासन ने कुछ को फुटबैक लेकर चलवाया। बावजूद इसके ट्रेनों के लेट होने का सिलसिला कम होने का नाम नहीं ले रहा है। सभी ट्रेनें दो से आठ घंटे देरी से चल रहीं थीं। नतीजन स्टेशन पर बैठे रेलयात्रियों का इस गलनभरी सर्दी से हाल-बेहाल हो रहा है।
रद्द की गईं ट्रेनें
गोमती एक्सप्रेस, कैफियत एक्सप्रेस, सियालदा-अजमेर एक्सप्रेस, लिक्ष्वी एक्सप्रेस, तूफान एक्सप्रेस, सियालदा-आनंदविहार एक्सप्रेस, कोलकाता एक्सप्रेस, ऊंचाहार एक्सप्रेस, महानंदा एक्सप्रेस आदि हैं।
देरी से चलने वाली ट्रेनें
पूर्वा एक्सप्रेस, प्रयागराज एक्सप्रेस, हमसफर एक्सप्रेस, शिवगंगा एक्सप्रेस, विक्रमशिला एक्सप्रेस, पटना राजधानी एक्सप्रेस, संपूर्णक्रांति एक्सप्रेस, गरीबरथ एक्सप्रेस, मगध एक्सप्रेस, कोलकाता राजधानी एक्सप्रेस, भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस, सियालदा राजधानी एक्सप्रेस, रांची राजधानी एक्सप्रेस, अरुणाचल एक्सप्रेस, युवा एक्सप्रेस, शताब्दी एक्सप्रेस, जोधपुर-हाबड़ा एक्सप्रेस, कालका मेल, जोगवनी एक्सप्रेस, नार्थईस्ट एक्सप्रेस, नीलांचल एक्सप्रेस आदि सहित लगभग सभी ट्रेनें लेट चल रहीं थीं।