फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कटकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन से कटकर युवक की मौत
विज्ञापन

परिवार के साथ जा रहा था दिल्ली
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। हिरनगांव के समीप एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई। युवक परिवार के साथ दिल्ली जा रहा था।
घटना शनिवार रात करीब दस बजे की है। औरंगाबाद बिहार निवासी रोशन (22) परिवार के साथ महाबोधी सुपर फास्ट एक्सप्रेस से दिल्ली जा रहा था। ट्रैक खाली न होने के कारण ट्रेन को हिरनगांव रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया। ट्रेन रुकने के साथ ही रोशन नीचे उतर गया। इस बीच दिल्ली से कानपुर की ओर तेज रफ्तार जा रही ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। युवक की मौत होते ही परिजन भी ट्रेन से नीचे उतर आए और कोहराम मच गया। सूचना पर जीआरपी और आरपीएफ प्रभारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष जीआरपी प्रमोद कुमार का कहना है कि युवक की ट्रेन से कटकर मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपचार के दौरान मौत
उत्तर थाना क्षेत्र के अंतर्गत 13 मई को सड़क हादसे में घायल हुए 55 वर्षीय शख्स की की उपचार के दौरान मौत हो गई। अस्पताल कर्मचारियों ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया। थानाध्यक्ष उत्तर संजीव कुमार दुबे का कहना है कि मृतक की पहचान को प्रयास किए जा रहे है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें