फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात दिन में दें सरकारी विभागों की भूमि पर कब्जे की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सात दिन में दें सरकारी विभागों की भूमि पर कब्जे की रिपोर्ट
विज्ञापन

- डीएम ने जिले के सभी विभागाध्यक्षों को दिए निर्देश, न देने पर संबंधित अफसर पर भी होगी कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने जिले के सभी सरकारी विभागों की भूमि पर कब्जा होने की रिपोर्ट संबंधित विभागाध्यक्षों को तहसील स्तरीय टास्कफोर्स को सात दिन में देने के आदेश दिए हैं। सात दिन में जो विभागाध्यक्ष अवैध कब्जे की रिपोर्ट नहीं देंगे और बाद में कब्जा मिला तो विभागाध्यक्ष की मिलीभगत मानते हुए संबंधित जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अवैध कब्जा किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
शासन के सख्त रुख के बाद जिलाधिकारी ने भी जिले के सभी पांचों तहसीलों के एसडीएम को सख्त हिदायत दी है कि अवैध कब्जा वाली भूमि को प्राथमिकता के आधार पर खाली कराया जाए। उप मुख्यमंत्री के समक्ष जिन लोगों ने अवैध कब्जा की शिकायतें की थी उनका भी निस्तारण होना चाहिए। एडीएम अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि जिले के सभी विभागाध्यक्षों को जिलाधिकारी की ओर से यह निर्देश दिए हैं कि यदि उनके विभाग की भूमि पर जिले में कहीं किसी प्रकार (तालाब, चारागाह,चकरोड, ग्राम सभा,वन विभाग की भूमि सहित अन्य प्रकार की भूमि) का अवैध कब्जा है तो उसकी सूचना सात दिन के अंदर संबंधित तहसील में एसडीएम की अध्यक्षता में गठित एंटी भू माफिया टास्कफोर्स को उपलब्ध करा दें। जिले की पांचों तहसीलों से रिपोर्ट आने के बाद जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित एंटी भूमाफिया टास्कफोर्स के द्वारा उसका परीक्षण करने का बाद अवैध कब्जों को खाली कराने का अभियान चलाया जाएगा। यदि कोई विभागाध्यक्ष अवैध कब्जा होने की रिपोर्ट नहीं देता है और जांच के दौरान उसके विभाग के पास यदि अवैध कब्जा होना पाया जाता है तो इसमें विभाग की संलिप्तता मानते हुए संबंधित विभागाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पार्क से खाली कराने के लिए अपर नगर आयुक्त ने मांगी फोर्स
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। नगर निगम के वार्ड संख्या 51 की पार्षद विनीता अग्रवाल और वार्ड के निवासियों ने 21 अप्रैल को शिकायत की है कि कटरा पठानान स्थित शाही मस्जिद के बराबर में नगर निगम का पार्क बना हुआ है। इस पार्क के सौंदर्यीकरण कराने में नगर निगम द्वारा लाखों रुपये खर्च किया गया था। नागरिकों का आरोप है कि उक्त पार्क पर बगल में रहने वाले दो लोगों ने ताला लगा रखा है। ये लोग पार्क में अपनी गाड़ियां रखते हैं। नगर निगम के नोटिस के बाद भी पार्क खाली नहीं होने पर अपर नगर आयुक्त ने एसएसपी को पत्र भेजकर उक्त पार्क को 23 मई को खाली कराने के लिए पर्याप्त पुलिस फोर्स की मांग की है। सूफी जमील नासिर ने कहा कटरा पठानान स्थित शाही मस्जिद के पास पार्क से मेरा एवं मेरे भाई का कोई लेना देना नहीं है। पार्क की खूबसूरती को कुछ पेड़ पौधे जरूर लगाएं। पार्क का छोटा गेट हमेशा खुला रहता है। पार्क में घुसकर जानवर खराब न करें इसके कारण बड़ा गेट बंद रहता है।
विज्ञापन

पालिका के नोटिस के बाद हटे कब्जे
संवाद न्यूज एजेंसी
शिकोहाबाद। स्टेशन रोड पर सड़क के दोनों तरफ अवैध रूप से कब्जा है। बीडीएम कॉलेज की तरफ से पालीवाल चौराहे तक झोंपड़ियां बनी हुईं हैं। वहीं दूसरी तरफ दुकानदारों ने पक्के निर्माण कर अवैध तरीके से कब्जा कर लिया है। कुछ लोगों ने सड़क तक बाउंड्री कर सरकारी जमीन को निजी प्रॉपर्टी की तरह प्रयोग में लाया जा रहा है। तहसील तिराहे पर गिहार बस्ती के लोगों ने अपनी रोजी रोटी के लिए नाले के ऊपर खोखे रख लिये थे। लेकिन जैसे ही पालिका की तरफ से उन्हें नोटिस मिला, उक्त लोगों ने अपने खोखे हटा लिए। वहीं इस संबंध में दो दिन पूर्व एसडीएम ने व्यापारियों संग बैठक कर पांच दिन का समय दिया था। इसमें दो दिन शेष रह गये हैं। बावजूद इसके अभी तक किसी भी अतिक्रमणकारी ने अवैध कब्जा नहीं हटाया है। इस संबंध में उप जिलाधिकारी का कहना है कि समय सीमा समाप्त होने के बाद जुर्माना की कार्यवाही की जाएगी। इसके बाद भी जब कब्जा नहीं हटेगा तो उस पर बुलडोजर चलवाया जाएगा। उधर,
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें