फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद खाली हुआ ट्रैक

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद(फिरोजाबाद)। नगर के रेलवे स्टेशन पर शनिवार शाम लूप लाइन से मैन लाइन पर आते समय मालगाड़ी की तीन बोगियां पटरी से उतर गईं। जिसके चलते अप एंड डाउन लाइन पूरी तरह से बाधित हो गई। लगभग 5 घंटे के अथक प्रयासों के बाद अप एवं डाउन लाइन रात 10 बजे बहाल हुई। 20 मिनट के बाद ट्रैक पर खड़ी गोमती एक्सप्रेस को कानपुर के लिए रवाना किया।
विज्ञापन

मालगाड़ी शिकोहाबाद स्टेशन से 4.35 पर टूंडला के लिए रवाना हुई थी। जैसे ही मालगाड़ी क्रॉस ओवर पाइंट को पार कर रही थी, तभी अचानक 4.40 मिनट पर मालगाड़ी की तीन बोगियां पटरी से उतर गई। जिसके चलते अप एवं डाउन लाइन पूरी तरह से बंद हो गई। इस दौरान दिल्ली से चलकर लखनऊ जा रही गोमती एक्सप्रेस रेड सिग्नल के पास रुक गई। हादसे के बाद टूंडला से आए विशेष राहत दल के कर्मचारियों ने लगभग 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मालगाड़ी की बोगियों को पटरी पर रखा।
इसके बाद रेलवे के कर्मचारियों ने पटरी की मरम्मत की। इसके बाद रात 10 बजकर 20 मिनट पर गोमती को रवाना किया जा सका। इस दौरान विभिन्न स्टेशनों पर खड़ी यात्री ट्रेनों में बैठी सवारियां गर्मी से हाल बेहाल हो गईं। पेयजल की कमी के चलते बच्चे भी रोने बिलखने लगे थे। यात्रियों को 5 घंटे तक बीच मार्ग पर इंतजार करना पड़ा। इस बारे में स्टेशन मास्टर रमेश लाल मीणा ने बताया कि रेलवे यातायात रात दस बजकर 20 मिनट बहाल हुआ। इस दौरान एक दर्जन से अधिक ट्रेन प्रभावित हुईं। उच्चाधिकारियों से घटना की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही बोगी पटरी से कैसे उतरीं इसका पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें