फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कथा वाचक के विरूद्व अभियोग दर्ज कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
कथा वाचक के विरूद्व अभियोग दर्ज कराने की मांग फिरोजाबाद। हिंदू देवताओं पर अशोभनीय टिप्पणी किए जाने के मामले में राष्ट्रीय यादव सेना के पदाधिकारियों ने एक प्रसिद्व कथा वाचक के विरूद्व कार्यवाही की मांग की है। इस आशय का एक शिकायती पत्र थाना शिकोहाबाद पुलिस को दिया गया। राष्ट्रीय यादव सेना संगठन के पदाधिकारी शुक्रवार को थाना शिकोहाबाद पहुंचे। पदाधिकारियों ने एक कथा वाचक पर हिंदू देवी-देवताओं पर अशोभनीय टिप्पणी करने का आरोप लगाया। थाना प्रभारी को दिए शिकायती पत्रे में कथा वाचक के विरूद्व मुकदमा दर्ज करा सख्त कार्यवाही की मांग की है। लोगों की माने तो इससे हिंदू समाज के लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं हैं। कथा वाचक के विरूद्व शिकायत पत्र देने वालों में आशीष यादव,धनेश यादव,कुशाग्र यादव एवं परव यादव आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें