फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: ट्रैफिक पुलिस ने तीन किए वाहन सीज, 884 के चालान

विज्ञापन
फोटो29दबरई ​स्थित नियम उल्लघंन करने में चालान कराते टीआई महेश सिंह। पुलिस स्रोत
विज्ञापन
फिरोजाबाद। यातायात माह के तहत ट्रैफिक पुलिस द्वारा मंगलवार को जागरूकता अभियान चलाया गया। वहीं नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई कर तीन वाहन सीज कर 884 के चालान किए गए।
विज्ञापन

एसएसपी सौरभ दीक्षित के निर्देश पर यातायात माह नवंबर अभियान के तहत मंगलवार को ट्रैफिक पुलिस ने सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों को लेकर जागरूक किया। वहीं, टीआई महेश सिंह ने कहा हमेशा आपातकालीन वाहनों को रास्ता अवश्य दे। यातायात संकेतों, सड़क संकेतों की जानकारी दी। हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करे। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। गलत दिशा में वाहन न चलाएं। गति सीमा में ही वाहन चलाएं। शराब व नशे की स्थिति में वाहन न चलाएं। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर कार्रवाई कर तीन वाहन सीज कर 884 के चालान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें