जैन मंदिर तिराहे पर कार की चेकिंग करते ट्रैफिक पुलिसकर्मी। संवाद
- फोटो : जैन मंदिर तिराहे पर कार की चेकिंग करते ट्रैफिक पुलिसकर्मी। संवाद
फिरोजाबाद। यातायात माह के तहत मंगलवार को पेट्रोल पंपों पर जागरूकता अभियान चलाया गया। पंपों पर नो हेलमेट नो पेट्रोल का संदेश दिया गया। वहीं कुछ वाहन चालकों के पंपों पर चालान किए गए। चेकिंग अभियान के दौरान 1185 वाहनों के चालान कर वाहन सीज किए गए।
यातायात माह के तहत मंगलवार को विभिन्न स्थानों पर जागरूकता अभियान चलाया गया। लोगों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया गया। बाइक सवारों से हेलमेट और कार चालकों से सीट बेल्ट पहनने की हिदायत दी। मंगलवार को टीएसआई महेश सिंह ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के साथ महावीर नगर स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंचे। जहां पर नो हेलमेट नो पेट्रोल का संदेश दिया गया।
कुछ लोगों के हेलमेट पहनकर आने की प्रशंसा की। बताया जाता है कि इस दौरान एक बाइक सवार का चालान किया गया। पंप स्टाफ को हेलमेट पहनकर न आने वाले बाइक सवारों को लेकर सख्त हिदायत दी गई। वहीं, विभिन्न स्थानों पर चेकिंग के दौरान 1185 वाहनों के चालान करते हुए पांच वाहनों को सीज किया गया। टीएसआई महेश सिंह ने कहा कि अभियान निरंतर चलता रहेगा।