फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटला चुंगी चौराहे यातायात व्यवस्था सुधारने की होगी शुरूआत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटला चुंगी चौराहे यातायात व्यवस्था सुधारने की होगी शुरूआत
विज्ञापन

नोएडा के यू टर्न विधि को लागू पर भी चल रहा मंथन
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। नगर की यातायात व्यवस्था को सुधारने की शुरूआत कोटला चुंगी चौराहे से होगी। इसके लिए नोएडा के यू टर्न विधि को भी लागू करने पर मंथन चल रहा है। ऐसा विभागीय सूत्रों का कहना है।
विज्ञापन

कोटला चुंगी, क्लब चौराहा, नगला बरी और जाटवपुरी चौराहा पर जगह का अभाव होने के साथ ही यहां पर सर्वाधिक ट्रैफिक होने से जाम लगता है। चौराहों पर ऑटो और ई रिक्शा खड़े न हो। वाहनों को खड़ा करने के लिए ओवरब्रिज के नीचे पार्किंग बनाने का रास्ता साफ हो चुका है। वहीं चौराहा पर लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए नोएडा की तर्ज पर यू टर्न व्यवस्था को लागू करने पर मंथन किया जा रहा है। कोटला रोड से आने वाले वह वाहन जो क्लब चौराहे या फिर सुभाष तिराहे की ओर जाएंगे। वह ओवरब्रिज के नीचे से यू टर्न लेकर गुजरेंगे। रामलीला मैदान की ओर से आने वाले वाहनों को भी ओवरब्रिज के नीचे से टर्न लेना होगा। इससे चौराहा पूरी तरह से खाली हो जाएगा और यहां लगने वाले जाम से निजात भी मिल जाएगी। अगर यह प्रयास सफल होता है तो अन्य चौराहों पर भी यू टर्न की व्यवस्था को लागू किया जाएगा। इस व्यवस्था को लागू करने के लिए शनिवार को निर्माण विभाग के एक्सईएन अतुल पांडेय, ट्रैफिक प्रभारी भईयालाल ने आईटीएमएस योजना के तहत नगर निगम में बनाए गए कंट्रोल रूम में बैठक कर विस्तार से वार्ता की। एक्सईएन अतुल पांडेय ने बताया कि इस व्यवस्था पर मंथन किया गया है। कार्य योजना भी तैयार की जाएगी। सूत्रों की मानें तो अफसरों ने परीक्षण के रूप में कोटला चुंगी चौराहा को चिह्नित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें