फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात माह के पहले दिन ही टूटे नियम, जाम रहा शहर

विज्ञापन
सदर बाजार में खरीदारी के दौरान गंजी मोहल्ला चौराहे पर लगा जाम के दौरान लगी वाहनों की कतार - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। यातायात माह के पहले दिन ही शहर की ट्रैफिक व्यवस्था प्रमुख चौराहों और मुख्य बाजार में ध्वस्त दिखाई दी। जाम की समस्या से चौराहे और बाजार जूझते रहे। यातायात माह के पहले दिन यातायात पुलिस की भी कोई गतिविधि शहर में दिखाई नहीं दी।
विज्ञापन

सुभाष तिराहा
सुभाष तिराहे पर यातायात के नियमों का पालन नहीं हुआ। हाईवे पर आटो रिक्शा, ई रिक्शा, टेंपो और अन्य वाहन खडे़ नजर आए। जबकि यह शहर का मुख्य तिराहा है। यहां यातायात पुलिस के जवान भी तैनात रहते हैं। नो पार्किंग जोन के यहां बोर्ड तो लगाए गए हैं, लेकिन यहीं वाहन खडे़ होते हैं। यह तिराहा शहर की एंट्री को जोड़ता है। शिकोहाबाद से आगरा जाने वाले हाईवे को जोड़ता है। इसके बाद भी ट्रैफिक व्यवस्था की सबसे खराब स्थिति इसी तिराहे पर है।
बस स्टैंड
बस स्टैंड के बाहर सड़क पर रोडवेज की बसे खड़ी रहती हैं। यातायात माह के पहले दिन भी यहां बसें सड़क पर खड़ी दिखाई दीं। आदेश हैं कि बस स्टैंड परिसर के अंदर बसें खड़ी हों यहीं से सवारियों को लेकर गंतव्य की ओर रवाना हों लेकिन आगरा, मथुरा और मैनपुरी की तरफ जाने वाली बसों के चालक अपनी बसों को पहले भरने की कोशिश में बसों को स्टैंड से बाहर खड़ा कर लेते हैं। यह स्थिति प्रति दिन की है।
विज्ञापन

सिनेमा चौराहे से गंज तिराहे तक
सिनेमा चौराहे से गंज तिराहे तक अक्सर जाम की स्थिति रहती है। रविवार को सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक यहां जाम की स्थिति रही। जाम कारण व्यापारिक संस्थानों के बाहर पार्किंग न होना है। फुटपाथ को फल आदि के ठेल वाले घेर लेते हैं इससे रास्ता जाम हो जाता है।
सदर बाजार
सदर बाजार में दिन भर जाम के हालात रहे। रविवार को बाजार में पर्व की तैयारियों के लिए खरीददारों की अधिक भीड़ थी। जबकि ठेल, ई-रिक्शा आदि पर रोक के लिए कोई इंतजाम नहीं किए गए। चार पहिया वाहन लेकर भी लोग सदर बाजार में दिखे। इससे पूरा बाजार जाम रहा। त्योहार पर दुकानदारों ने फड़ भी बढ़ा लिए हैं और फुटपाथ तक दुकानें लगा ली हैं इससे भी रास्ता संकरा हो गया है।
आचार संहिता के कारण नहीं हुआ आयोजन
टीएसआई जितेंद्र कुमार ने कहा कि चुनाव आचार संहिता के कारण यातायात माह के पहले दिन होने वाला आयोजन रविवार को नहीं हो सका, लेकिन पूरे माह में यातायात के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा।
दो दिन टूंडला उप चुनाव की व्यस्तता और है। इसके बाद ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार पर ही ध्यान दिया जाएगा। प्लान तैयार किया जा रहा है। चौराहों की स्थिति में जल्द सुधार दिखाई देगा।
विज्ञापन

हीरा लाल कन्नौजिया - सीओ ट्रैफिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें