फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: यूपीआई पर टैक्स लगाने के विरोध में व्यापारियों ने दिया धरना

Sat, 10 Oct 2026 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
घंटाघर पर धरना के बाद नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते जिलाध्यक्ष रवींद्रलाल तिवारी,डा.सुनील अग् - फोटो : घंटाघर पर धरना के बाद नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते जिलाध्यक्ष रवींद्रलाल तिवारी,डा.सुनील अग्रवाल। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
फिरोजाबाद। व्यापार मंडल के प्रांतीय आह्वान पर शनिवार को व्यापारियों ने घंटाघर चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया। यूपीआई पर लगाए गए एमडीआरप टैक्स 0.4 प्रतिशत को वापस लेने की मांग की। नगर मजिस्ट्रेट विनोद कुमार पांडेय एवं सांसद प्रतिनिधि सतेंद्र जैन सौली को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रवींद्रलाल तिवारी एवं महानगर अध्यक्ष डॉ. सुनील अग्रवाल के नेतृत्व में घंटाघर चौराहे पर यूपीआई पर लगाए गए एमडीआर टैक्स 0.4 प्रतिशत का विरोध किया। जिलाध्यक्ष रवींद्रलाल तिवारी ने कहा कि इस तरह के टैक्स से बाजार में कैश से लेन देन बढ़ेगा। प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सांसद प्रतिनिधि सतेंद्र जैन सौली को दिया। इसके साथ दिवाली को ध्यान में रखते हुए बाजारों में साफ सफाई नियमित की जाए।
दस बजे से पहले कूड़ा उठान हो जाए। ताकि बाजारों में कूड़ा वाहनों के कारण जाम नहीं लगने पाए। त्योहार पर बाजारों में जीएसटी,खाद्य विभाग एवं बांट-माप विभाग द्वारा छापेमारी नहीं की जाए। नगर मजिस्ट्रेट ने ज्ञापन लेकर उचित आश्वासन दिया।
विज्ञापन

प्रदर्शन में मदनलाल वर्मा, कौशल किशोर उपाध्याय, अलकार चौधरी, संजय गुप्ता, रामबाबू झा, अर्जेश उपाध्याय, पवन दीक्षित, विजय भम्वानी,नवीन उपाध्याय, राजपाल यादव, गौरव जैन, इनाम सिंह प्रताप प्रजापति,राधामोहन शर्मा, राकेश बाबू शर्मा शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें