फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल महानगर के तत्वावधान में व्यापारी विचार गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया अध्यक्ष अंबेश शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
शहर के एक गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष अतुल प्रताप सिंह, प्रांतीय उपाध्यक्ष कैलाश उपाध्याय, मदनलाल वर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। हाजीपुरा बाजार कमेटी का गठन करते अनीश खान को अध्यक्ष, मुफीद खान महामंत्री, मोहम्मद अफजाल कोषाध्यक्ष, एमडी अजहर संयुक्त मंत्री बनाया। अतुल प्रताप सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जीएसटी छापेमारी से व्यापारी भयभीत न हो। कुछ चिन्हिंत व्यापारियों के यहां जीएसटी सर्वे छापे की जांच हो रही है। भाजपा सरकार में किसी व्यापारी का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि फ़िरोजाबाद महानगर व्यापार मंडल कार्यकर्ताओ का महानगर में विशाल संगठन है और युवाओं में बहुत सारा जोश है। लकी वर्मा ने कहा कि व्यापार मंडल संघर्ष के बल पर अपनी शक्ति को बढ़ा रहा है। संचालन महानगर महामंत्री राम बाबू झा ने किया। इस दौरान रामशंकर यादव दादा, भानु उपाध्याय, पंकज यादव, अर्जेश उपाध्याय, अंकुर अग्रवाल , सुरेश गुप्ता, राकेश यादव आदि उपस्थित रहे।
छात्र-छात्राओं को सिखाया जाएगा निशुल्क कंप्यूटर कोर्स
फिरोजाबाद। अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा के तत्वावधान में गोवर्धन न्यास एवं एमबी प्रोफेशनल सोसायटी के सहयोग से असहाय एवं गरीब छात्र-छात्राओं को निशुल्क कंप्यूटर कोर्स कराया जाएगा।
संगठन मंत्री डाॅ. ध्रुव कुमार आचार्य ने बताया कि रोजगार दिलाने के लिए बेरोजगार युवक, युवतियों के लिए निशुल्क कंप्यूटर कोर्स सिखाया जाएगा। उन्होंने बताया कि समिति बेरोजगारी को मिटाने के लिए लोगों को शिक्षित करने के कार्य में जुट गई है।