फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: होली पर खा गए मिलावटी सरसों तेल में पके पकवान

Thu, 08 Jun 2023 12:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। इस बार भी होली के त्योहार पर मिलावटखोर गोरखधंधा करने से नहीं चूके। होली पर मिलावटी सरसों के तेल में बने पकवान लोग हजम कर गए। अब तक सरसों के तेल के तीन नमूनों की जांच रिपोर्ट आई। जो की असुरक्षित है। सिंथेटिक रंग एवं अन्य अखाद्य पदार्थ मिलाकर सरसों का तेल बनाया था। दाल का नमूना भी असुरक्षित पाया है। कुल 11 नमूने फेल हुए हैं।
विज्ञापन





सहायक आयुक्त डा. सुधीर कुमार ने बताया कि अभियान में टोल प्लाजा टूंडला से विजेंद्र से मसूर की दाल का सैंपल भरा था। इस दाल में सिंथेटिक कलर सनसेट यलो की पुष्टि हुई है, जो अखाद्य पदार्थ होने के कारण स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। वहीं सरसों के तेल के तीन सैंपल असुरक्षित मिले हैं। काजी टोला निवासी शोएब के यहां से भरे कचरी के सैंपल में भी सिंथेटिक रंग की पुष्टि हुई है, जिसे खाना सेहत के लिए ठीक नहीं। मक्खनपुर में उदयवीर से तीन मार्च को भरे सरसों के तेल में पर ऑक्साइड वैल्यू के साथ में रेन्सिडिटी पॉजिटिविटी भी ज्यादा पाई गई। विभाग का मानना है कि इसमें प्रयोग तेल की भी मिलावट हो सकती है। मक्खनपुर में ही तीन मार्च को अमित कुमार के यहां से भरे सरसों के तेल में भी इसी तरह की मिलावट के साथ कई अन्य पदार्थ भी जांच में मिले हैं, जिन्हें विभाग ने संदेह में रखा है। वहीं साढ़ूपुर में भोजराज के यहां से भरे सरसों के तेल में भी यही स्थिति मिलने पर इसे विभाग ने असुरक्षित घोषित किया है। सिरसागंज सुमेरपुर में चंद्रशेखर के यहां से भरा गया लौंग का सैंपल भी अधोमानक निकला है।



खाद्य सुरक्षा एवं औषध प्रशासन की टीम ने नसीरपुर में आलोक यादव के यहां से गेहूं के आटे का सैंपल लिया था। इसमें एल्कोहोलिक एसिड तय मात्रा से अधिक मिलने पर इसे अधोमानक घोषित किया है। माना जा रहा है कि इसमें चावल की मिलावट की गई है। वहीं शिकोहाबाद में स्टेट बैंक के निकट लाखन सिंह के यहां से भरे गए घी में भी मिलावट मिली है। वहीं लाछपुर में पवन कुमार से भरा गया दूध का सैंपल भी अधोमानक निकला है। पांच मार्च को रामगढ़ में अमन ट्रेडिंग कंपनी से भरे गए रिफाइंड सोयाबीन ऑयल का सैंपल भी अधोमानक निकला है। वहीं इसी कंपनी से भरा गया रिफाइंड राइस ब्राउन ऑयल का भी सैंपल फेल निकला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें