फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘व्यापारियों ने लिया एकजुटता का संकल्प’

Tue, 12 Jan 2016 07:43 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फीरोजाबाद उद्योग व्यापार मंडल की बैठक राष्ट्रीय मंत्री रविंद्र लाल तिवारी की अध्यक्षता में आहूत की गई। व्यापारियों ने पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष अपने विचार रखे। वहीं जलेसर रोड टापा मार्ग बाजार समिति के पदाधिकारियाें को शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में नगर मजिस्ट्रेट रवींद्र सिंह, सीओ सिटी राजेश चौधरी और कोतवाल उत्तर के साथ अन्य व्यापारी भी मौजूद रहे। रविंद्र लाल तिवारी ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष दो समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर रखा। इसमें जलेसर रोड स्थित खत्ताघर को हटवाने के साथ पार्किंग व्यवस्था कराने की मांग की। वहीं व्यापारियों ने सुरक्षा व्यवस्था की मांग की। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने दोनों समस्याओं को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। साथ ही जलेसर रोड टापा मार्ग बाजार बाजार समिति के संरक्षक के रूप में सत्यप्रिय गुप्ता, वीर बहादुर जैन, लालता प्रसाद शर्मा, विजय अग्रवाल, अजीत सिंह राना, दलवीर सिंह पूर्व प्रधान, नवनीत जैन, उमेश झा अध्यक्ष, भारत सिंह राठौर महामंत्री, अशोक कुमार वर्मा कोषाध्यक्ष, करन सिंह राठौर सह कोषाध्यक्ष, संतोष कुमार गुप्ता वरिष्ठ कोषाध्यक्ष, कमल कुमार जैन, शौकी ठाकुर, सुशील गोस्वामी, जानकी प्रसाद, ओम शरन यादव, मनीश गोयल, बालमुकुंद शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों को गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस दौरान कैलाश उपाध्याय, मदन लाल वर्मा, झब्बूलाल अग्रवाल, अमित वार्ष्णेय, बीएन शर्मा, आसिम खान, त्रिलोकी पोरवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें