टूंडला। हाईटेंशन लाइन के लटकते तारों की चपेट में खाद से भरा ट्रैक्टर ट्रॉली आ गए। तारों से छूते ही निकली चिंगारी से ट्रैक्टर में आग गई। इस बीच झुलसे चालक व किसान ने कूदते हुए अपनी जान बनाई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थाना पचोखरा के गांव गढ़ी उम्मेद निवासी संतोष सिंह व राजीव कुमार खेत में खाद फैलाने के लिए ट्रैक्टर ट्रॉली में खाद भरकर लेकर जा रहे थे। जैसे ही वह गढ़ी निर्भय के पास पहुंचे तभी झूलती हाईटेंशन लाइन के संपर्क में ट्रैक्टर ट्रॉली आ गईं। तारों के आपसे में टकराने से निकली चिंगारी से ट्रैक्टर में आग गई। इससे दोनों लोग झुलसकर घायल हो गए। किसी तरह उन्होंने कूदकर जान बनाई।
हादसा होने पर ग्रामीणों ने विद्युत सब स्टेशन से जब तक लाइन कटवाई तब तक ट्रैक्टर में आ लग गई। सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं ग्रामीणों ने मिट्टी व पानी डालकर आग पर काबू पाया। थानाध्यक्ष पारुल मिश्रा का कहना है कि हाईटेंशन से लगी आग में दो युवक घायल हुए हैं, उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जला ट्रैक्टर मौके पर खड़ा है।